राम मंदिर: अयोध्या

राम मंदिर एक महत्त्वपूर्ण हिंदू मंदिर है जो वर्तमान में भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के अयोध्या नगरी में है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की मूर्ती 22 जनवरी 2024 को धर्म नगरी अयोध्या में प्राणप्रतिष्ठा की जाएगी। भगवान राम एक हिंदू देवता है जो भगवान विष्णु के अवतार माने जाते है। प्राचीन भारतीय महाकाव्य के अनुसार भगवान राम की जन्मस्थल अयोध्या है।

Ram mandir

राम मंदिर, अयोध्या

  • संबद्धता: हिंदू धर्म
  • देवता: रामलला ( भगवान विष्णु के अवतार )
  • त्योहार: रामनवमी, दीपावली, दशहरा

राम मंदिर इतिहास

राम मंदिर मर्यादा-पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्म स्थल धर्म नगरी अयोध्या में है। 16वी शताब्दी में बाबर ने पुरे उत्तर भारत के मंदिरों पर आक्रमण किया और हमला किया और ध्वस्त कर दिया गया। बाद में मुगलों ने एक मस्जिद, बाबरी मस्जिद का निर्माण किया, जो को राम लला को जन्मभूमि में निर्माण किया गया था जो की भगवान राम की जन्मस्थली मानी जाती हैं। मस्जिद का सबसे पुराना रिकॉर्ड 1767 में मिलता है जो की जेसुएट मिशनरी जोसेफ टिफेनथेलर द्वारा लिखित लैटिन पुस्तक डिस्क्रिप्टियो इंडिया में मिलता है। उसके अनुसार मस्जिद का निर्माण रामकोट मंदिर, जिसे अयोध्या में राम का किला माना जाता है और बेदी जहां, राम का जन्मस्थान को नष्ट करके बनाया गया था।

राम मंदिर उस स्थान पर है जो की भगवन राम के जन्मभूमि के रुप में जाना जाता है, पहले इस स्थान पर बाबरी मस्जिद थी जिसका निर्माण एक गैर इस्लामिक ढांचे को ध्वस्त करने के बाद बनाया गया था जिसे बाद में ध्वस्त कर दिया गया था। 2019, में भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने विवादित भूमि पर फैसला सुनाया गया जिसमें कहा गया को यह भूमि हिन्दूओं की है जिसमें वे राम मंदिर का निर्माण कर सकते है। विरोध कर रहे मुस्लिमो को कहा गया की मस्जिद के लिए आपको एक अलग जगह दिया जाएगा जिसमें वे मस्जिद का निर्माण कर सकते है। अदालत में साक्ष्य के रूप में पुरातत्व सर्वेक्षण ( एएसआई ) कि एक रिपोर्ट का हवाला दिया, जिसमें ध्वस्त की गई बाबरी मस्जिद के नीचे एक गैर इस्लामिक संरचना की मौजूदगी का सुझाव देने वाले सबूत दिए गए थे।

राम मंदिर के निर्माण की शुरुआत के लिऐ भूमिपूजन 5 अगस्त 2020 को किया गया था। वर्तमान में आज 22 जनवरी 2024 को इस मंदिर में भगवान राम की मूर्ती का प्राणप्रतिष्ठा होगा।

Disclaimer:- यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना आवश्यक है कि Allimpulses.in किसी भी प्रकार की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी मान्यता या जानकारी को अमल में लाने से पहले सम्बन्धित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Leave a Comment