World Environment Day || विश्व पर्यावरण दिवस

विश्व पर्यावरण दिवस? पर्यावरण दिवस एक ऐसा दिवस है जिसमे हर किसी को इस बात से अवगत कराया जाता है की विश्व किन-किन परेशानियों से जूझ रहा है अर्थात् क्या-क्या परेशानी है और वह समस्याएं कितना भयानक रुप लें सकती है यदि इसका समाधान नहीं किया गया तो, विश्व पर्यावरण दिवस को वैश्विक दिवस के रूप में मनाया जाता है अर्थात् इसे पूरे विश्व में मनाया जाता है।

विश्व पर्यावरण दिवस एक अनुस्मारक के रूप में कार्य करता है। विश्व में प्रदूषण इत्यादि समस्याओं के संबंध में लोगो का कार्य महत्वपूर्ण है ।

विश्व पर्यावरण दिवस

विश्व पर्यावरण दिवस को संयुक्त राष्ट्र द्वारा स्टॉकहोम सम्मेलन 1972 में मानव पर्यावरण (5-16 june 1972) के रूप में स्थापित किया गया था, जो मानव अंतः क्रियाओं और पर्यावरण के एकीकरण पर चर्चा के परिणामस्वरूप हुआ था। एक साल बाद, 1973 में पहला विश्व पर्यावरण दिवस “ओनली वन अर्थ” के थीम के साथ जेनेवा और स्विट्जरलैंड में आयोजित किया गया था।

विश्व पर्यावरण दिवस हर व्यक्ति को अवगत कराने का कार्य करता है अर्थात् अनुस्मारक के रूप में कार्य करता है कि लोगो की क्रियाएं वैश्विक प्रदूषण के संबंध में महत्वपूर्ण है। जब से पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया तभी यह एक बड़ा वैश्विक कार्यक्रम बन गया और इस कार्यक्रम को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) के नेतृत्व 5में दुनिया भर में मनाया जाता है। और यह कार्यक्रम वैश्विक स्तर पर 1973 से सालाना मनाया जानें लगा और आज भी मनाया जाता है इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस 5 June 2023 में मेजबान नीदरलैंड के साथ साझेदारी में कोटे डी आईवर , पश्चिमी अफ्रीकी देश में आयोजित किया जा रहा है।

विश्व पर्यावरण दिवस की “थीम “

इस कार्यक्रम को हर वर्ष मनाया जाता रहा है और हर वर्ष एक नई थीम या विषय के साथ, हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी इस कार्यक्रम को आयोजित किया जा रहा है कोटे डी आईवर और नीदरलैंड की साझेदारी में। विश्व पर्यावरण दिवस की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, 5 June 2023 को थीम # Beat Plastic Pollution अभियान के तहत प्लास्टिक प्रदुषण के समाधान पर ध्यान केन्द्रित किया जाएगा।

आज के समय में अर्थात भावी जीवन में वैश्विक स्तर पर प्लास्टिक प्रदूषण दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है और इसे नियंत्रित करना अतिआवश्यक हो गया है क्योंकि यह biodegradable (सड़नशील) नही है। इसीलिए प्लास्टिक का प्रयोग व उसके प्रति सजगता से कार्य करने हेतु इस कार्यक्रम का थीम Beat Plastic Pollution रखा गया है।

संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस पर आइए हम सभी ये प्रण लेते है की पर्यावरण को हम कम से कम प्रदूषित करना बंद करें , ऐसा करने से हमारे लिए ही लाभप्रद है और यह हमारे भविष्य के लिए वातावरण को अधिक स्वस्थ, हरियाली और खुशहाल बनाने के लिए सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सहायक सिद्ध होगा इसमें आप सभी अपनी सहायता दें। हमारे पूर्वजों द्वारा लगाए गए पेड़ो को संरक्षित करें उसे ना काटकर और नए-नए पौधे लगाए अपने भावी व आने वाली पीढ़ियों की जीवन को को खुशहाल बनाने में अपनी योगदान दें।

वर्ष 2023 के थीम के अनुसार प्लास्टिक का प्रयोग बंद करे उसके जगह कैरी बैग्स का इस्तेमाल करें क्योंकि कैरी बैग्स सड़शील होता है इससे पर्यावरण में खुशहाली का बरकत रहेगा अर्थात् पर्यावरण में हरियाली छाई रहेंगी और यह मनुष्य जीवन, भावी जीवन व भविष्य के पीढ़ियों के लिए खुशहाल और वातावरण अधिक स्वस्थ रहेगी। इन कारणों की वजह से प्लास्टिक का इस्तेमाल कम से कम करें और अपने आने वाली पीढ़ियों को, पर्यावरण को बचाकर अनूठा सौगात/ उपहार दें।

Disclaimer:- यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना आवश्यक है कि Allimpulses.in किसी भी प्रकार की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी मान्यता या जानकारी को अमल में लाने से पहले सम्बन्धित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Leave a Comment