चलने के फायदे!

क्या आप चलना या वॉक करना पसन्द करते है? चलना, मेहनत करना इत्यादि आज के आधुनिक समय जहां पर गाड़ियों, कारों का उपयोग किया जाता है वहां पर चलना या वॉक करना नाममात्र रह गया है कोई कही भी आवा-जाही करता है तब भी थोड़ी से थोड़ी दूर तक के लिए आजकल लोग दिन ब दिन चलना छोड़ते जा रहे है। सुबह रोजाना चलना हमारे लिए लाभप्रद साबित होता है। आज हम इसी विषय में चर्चा करके लोगो को अवगत कराने की प्रयत्न करेंगे की चलने के क्या-क्या फायदे और ये कितना जरूरी है। वॉकिंग करना आपके शरीर को बेहतर बनाएगा। प्रतिदिन सुबह-शाम चलना आपके शरीर के लिए लाभकारी है जो आपके स्वास्थ्य को अच्छा रखने में सहायक होता है। प्रायः चलने से मूलतः निम्न फायदे होते है –

1. कैलोरीज़:- यदी आप तेज गति से चलना पसन्द करते है तो यह आपके शरीर से कैलोरीज़ कम करने में सहायक सिद्ध होती है, सामान्यतः यह कह सकते है की मोटापा कम करने में सहायक होती हैं। चलने के लिए कोई तय किया गया दूरी नही है यह आपके शरीर पर निर्भर करता है की आप कितनी दूरी तय करतें है। चलने से आप कितनी दूरी तय करेंगे यह आपके चलने, वजन और उम्र पर निर्भर करती है।

2. रोगों की रोकथाम:- चलना हमारे शरीर के लिए कई रूपों से लाभप्रद होती है। चलना हमारे शरीर में उत्पन्न होने वाले बिमारियों के रोकथाम में अहम भूमिका निभाती है रोज चलने से हमारी प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत होती है साथ ही साथ हमे बिमारी होने की संभावना 30% तक कम होती है उनके मुकाबले जो चलना पसन्द नही करते है।

3. हृदय स्वास्थ्य में सुधार :- रोज चलना यदी आपकी कार्य प्रणाली में शामिल है तो यह आपके हृदय स्वास्थ्य के साथ-साथ आपकी दिल की काम करने कि क्षमता में इजाफा करेगा और आपकी ब्लड-प्रेशर कम करेगा और आप हृदय सम्बन्धित समस्याओं से कोशो दूर होंगे और अपनी जीवन व्यतित कर रहे होंगे।

4. हड्डियां और जोड़ो को मजबूत : यदी आप रोजाना चलने की प्रक्रिया को अपनाते है तो यह गठिया इत्यादि की समस्याओ की संभावना को कम करता है और अपने जीवन को सरल एवम सुदृढ़ रूप से व्यतित करने में सहायक होती है।

5. ऊर्जा स्तर:- अगर आप रोजाना 30 मिनट पैदल चलते है तो आपकी ऊर्जा स्तर में बढ़ोत्तरी होगी व आपके रोजाना पैदल चलने से आप पुरा दिन बिना किसी ऊर्जा के कमी के व्यतित करने में सक्षम होंगे और ऐसा करने से आपमें दिन-प्रतिदीन रोग-प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा होता जाएगा।

मुझे आशा है की आप सभी रोज फोन की प्रक्रिय को अपनाएंगे और रोजाना चलने की क्रिया को अपने कार्य प्रणाली में शामिल करेंगे जिससे आप रोगरहित और सुखमय जीवन का आनंद लें सके।

Leave a Comment