समय बर्बाद मत करों!

क्या है ये समय? समय विश्व में एक ऐसी चिज है जो बितने के बाद कभी वापस नहीं आता है। जीवन में यदी आप एक लक्ष्य कि प्राप्ति का इच्छा रखते है और उस लक्ष्य को प्राप्त करना चाहते है।

समय को कोई इस जहां में नही माप सका और उसे कोई बांध ना सका यदी आप सभी यह सोंच रखते है कि अभी तो बहुत समय बचा हुआ है उस कार्य के लिए तो आप रोते रह जाएंगे। जब समय कब पलटी मारेगी आपको थोड़ा-सा भी भनक नहीं लगेगा और आप जीवन भर पछताते रह जाएंगे। यदी आप कुछ प्राप्ति की चाह रखते है तो आपको इस प्रतिबंधित समय के अनुसार चलते रहना होगा यदी आप थोड़ा सा भी विराम दिए तो समय कब बहुत दूर चली जाएगी, आप सब हाथ पे हाथ धरे बैठे रह जाएंगे। इसलिए आप भी समय अनुसार चले।

यद्यपि आप इस ख्वाब में बैठे हुए है कि कभी न कभी मेरा भी समय आएगा? ऐसा ख्वाब रखने वाले लोग बेवजह के ख्वाब रखते है और आप सब ये जो ख्वाब रखते है वो बिलकुल आलसी और कामचोरी का बहाना है। ऐसा ख्वाब तो हर किसी का होता है की वो भी अपने जीवन में बड़ी से बड़ी ख्याति, प्रसिद्धि और उन्नति प्राप्त करना चाहता है तो उनकी जानकारी के लिए बता दूं कि जो लोग बस ख्वाब देखते है किन्तु उस ख्वाब को पाने के लिए मेहनत नही करते तो वो कभी भी अपना सपना या ख्वाब को कभी पूरा नहीं कर पाएंगे। क्योंकी सफलता उसी को मिलती है जो जीवन में कड़ी मेहनत, कड़ी संघर्ष करता है लक्ष्य की प्राप्ति के लिए और कड़ी मेहनत हर कोई नही कर पाता। यदी आप सभी भी अपने सपनो को हकिकत रूप देना चाहते है तो आपको जीवन में अपने लक्ष्य के प्रति हमेशा तत्पर और संघर्षरत होने की जरूरत पड़ती है, तो आप भी अपने सफलता के लिए सजगता, तत्परता और सावधानीयां बरतें।

Leave a Comment