सुबह उठने के बाद इन कामों को जरुर करें

इस दुनिया में सभी लोगो की सामान्यतः यह चाहत होती है की वह शारीरिक रूप से स्वस्थ और रोग-मुक्त रहे, स्वस्थ और फिट रहे , ये हर किसी की ख्वाहिश होती है। लेकिन हम सभी चाहते तो है की हमारा शरीर स्वस्थ रहें परंतु हम इस स्वस्थ शरीर को प्राप्त करने के लिए कोई अभ्यास या एक्सरसाइज तक नही करना चाहते है।

क्या आप भी स्वस्थ शरीर के अभिलाषी है तो ये काम जरूर करें:-

  1. सुबह जल्दी उठे:- आयुर्वेद में ब्रह्ममुहूर्त में उठने की सलाह दी गई है यानी सूर्योदय से पहले, ऐसा इसलिए क्योंकी सुबह शरीर की सफाई और शरीर पर ध्यान देने के लिए उचित और पर्याप्त समय होता है। यदि आप सुबह उठने में नाकामयाब होते है तो आप धीरे-धीरे कोशिश करे की सुबह ब्रह्ममुहुर्त में उठ जाएं। लगातार प्रयास-रत रहने से आपको सुबह ब्रह्ममुहूर्त में उठने की आदत पड़ जायेगी और तत्पश्चात आपकों सुबह उठने में समस्याओं का सामना नही करना पड़ेगा और सुबह उठना आपके लिए लाभप्रद होगा।
  2. सुबह उठते ही आधा लीटर पानी पिए :- सुबह उठते ही आधा लीटर पानी पीना हम सभी के लिए अत्यधिक लाभकारी होता है। ऐसा इसलिए क्योंकी सुबह उठते ही पानी पीने मेटाबॉलिज्म दर दुरुस्त रहती है और मेटाबॉलिज्म दर को भी बढ़ाती है। जिससे की हम सब के स्वस्थ रहने में लाभप्रद होता है। इन लाभकारी कारणों की वजह से सुबह उठते ही पानी पीना न भूले।
  3. हल्की एक्सरसाइज करें:- आयुर्वेद के अनुसार सुबह थोडी एक्सरसाइज करनी चाहिए। ऐसा करने से हमारे शरीर में खून की दौरा में इजाफा होता है और शरीर में लचिलापन बढ़ता है। इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आप सुबह टहलने के लिए जाएं या योगासनों का भी उपयोग कर सकते है किन्तु एक्सरसाइज या योगासन करते समय इस बात ka ख्याल रखे की आप उन एक्सरसाइजो को ज्यादा मेहनत के साथ न करें क्योंकी आप ऐसा करने से जल्दी थक जायेंगे।
  4. मेडिटेशन:- सुबह उठकर आप चाहें वो 5 मिनट या 10 मिनट का मेडिटेशन जरूर करें। ऐसा रोजाना करने से आपकी विचार संतुलित होगी और आपका मन शांत होगा। मेडिटेशन करने से बेवजह के ख्यालात नही आयेंगे। इसलिए आप इसका इस्तेमाल कर आप अपने मन को शांत कर सकते है।
  5. खाली पेट बादाम और अखरोट:- खाली पेट बादाम और अखरोट खाने से शरीर में एंजाइम्स बनते है, एंजाइम्स पाचन क्रिया में सहायक होती है। बादाम और अखरोट एंजाइम्स की उत्पादन क्रिया को बढ़ा देती है। जो पाचन क्रिया को सुचारू रूप से कार्य करने में सहायक होती है।
  6. सुबह थोड़ा भारी ब्रेकफास्ट करें:- जब भी आप सुबह ब्रेकफास्ट करते है तो इस बात का ख्याल रखे की अब आपको दोपहर तक बिना खाना खाए रहना है। इस कारण-वश थोड़ा भारी ब्रेकफास्ट करे। इससे आपको दोपहर के खाने तक खाने की कमी नही होगी। आपका ब्रेकफास्ट कुछ ऐसा होना चाहिए जिसमे कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन की मात्रा भरपुर होना चाहिए जिससे की आपको दोपहर के खाने तक भूख की आभास न हो।

1 thought on “सुबह उठने के बाद इन कामों को जरुर करें”

Leave a Comment